दोहा
श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार
बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार
चौपाई
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर , जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥१॥
राम दूत अतुलित बल धामा , अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥२॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी , कुमति निवार सुमति के संगी॥३॥
कंचन बरन बिराज सुबेसा , कानन कुंडल कुँचित केसा॥४॥
हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजे , काँधे मूँज जनेऊ साजे॥५॥
शंकर सुवन केसरी नंदन , तेज प्रताप महा जगवंदन॥६॥
विद्यावान गुनी अति चातुर , राम काज करिबे को आतुर॥७॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया , राम लखन सीता मनबसिया॥८॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा , विकट रूप धरि लंक जरावा॥९॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे , रामचंद्र के काज सवाँरे॥१०॥
लाय सजीवन लखन जियाए , श्री रघुबीर हरषि उर लाए॥११॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई , तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई॥१२॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावै , अस कहि श्रीपति कंठ लगावै॥१३॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा , नारद सारद सहित अहीसा॥१४॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते , कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥१५॥
तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा , राम मिलाय राज पद दीन्हा॥१६॥
तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना , लंकेश्वर भये सब जग जाना॥१७॥
जुग सहस्त्र जोजन पर भानू , लिल्यो ताहि मधुर फ़ल जानू॥१८॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही , जलधि लाँघि गए अचरज नाही॥१९॥
दुर्गम काज जगत के जेते , सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥२०॥
राम दुआरे तुम रखवारे , होत ना आज्ञा बिनु पैसारे॥२१॥
सब सुख लहैं तुम्हारी सरना , तुम रक्षक काहु को डरना॥२२॥
आपन तेज सम्हारो आपै , तीनों लोक हाँक तै कापै॥२३॥
भूत पिशाच निकट नहि आवै , महावीर जब नाम सुनावै॥२४॥
नासै रोग हरे सब पीरा , जपत निरंतर हनुमत बीरा॥२५॥
संकट तै हनुमान छुडावै , मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥२६॥
सब पर राम तपस्वी राजा , तिनके काज सकल तुम साजा॥२७॥
और मनोरथ जो कोई लावै , सोई अमित जीवन फल पावै॥२८॥
चारों जुग परताप तुम्हारा , है परसिद्ध जगत उजियारा॥२९॥
साधु संत के तुम रखवारे , असुर निकंदन राम दुलारे॥३०॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता , अस बर दीन जानकी माता॥३१॥
राम रसायन तुम्हरे पासा , सदा रहो रघुपति के दासा॥३२॥
तुम्हरे भजन राम को पावै , जनम जनम के दुख बिसरावै॥३३॥
अंतकाल रघुवरपुर जाई , जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥३४॥
और देवता चित्त ना धरई , हनुमत सेई सर्व सुख करई॥३५॥
संकट कटै मिटै सब पीरा , जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥३६॥
जै जै जै हनुमान गुसाईँ , कृपा करहु गुरु देव की नाई॥३७॥
जो सत बार पाठ कर कोई , छूटहि बंदि महा सुख होई॥३८॥
जो यह पढ़े हनुमान चालीसा , होय सिद्ध साखी गौरीसा॥३९॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा , कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥४०॥
दोहा
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥
Give a Reply