निष्काम कर्मयोग

सबका मंगल ,सबका भला का उदघोष करनेवाले प्रातः स्मरणीय पूज्य संत श्री आशारामजी बापू अपने साधकों को भक्तियोग, ज्ञानयोग के साथ-साथ निष्काम कर्मयोग का भी मार्ग बताते है |पूज्य बापू जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जनहित और समाज उत्थान के लिए विभिन्न सेवा कार्य देश विदेश में चलए जाते हैं | इन सेवा कार्यों को सुचारु रूप से चलाने हेतु विभिन्न विभागों का गठन किया गया है |

अखिल भारतीय सेवा समिति

देशभर में फैली श्री योग वेदांत सेवा समितियों के सहयोग से राष्ट्रभर में नई आध्यात्मिक चेतना जगाकर पूज्यश्री का दिव्य सत्संग एवं दैवीकार्यों का लाभ गाँव-गाँव में जन-जन तक पहुँचाना, अखिल भारतीय सेवा समिति का मुख्य उद्देश्य है |

महिला उत्थान मंडल

महिला उत्थान मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम व् शिविर नारी उत्थान के लिए किये जाते हैं जिसमे गृहस्थ में सुख-शांति एवं समृद्धि तथा नारी धर्म निभाने की युक्तियाँ बतायी जाती है |

बालसंस्कार

देश-विदेश में १७,००० से अधिक बालसंस्कार केंद्र में ज्ञान, ध्यान, योगिक क्रियाओँ द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण किये जाये हैं | इस दिव्य व् निःशुल्क कार्यक्रम से विद्यार्थियों का लौकिक व् आध्यात्मिक उन्नंती होती है |

युवा सेवा संघ

युवाओं के जीवन में एक सच्चे हितैषी एवं उत्तम मार्गदर्शक मित्र की भूमिका है यह संघ | संयम, सदाचार, चारित्र्यसम्पन्नता, परोपकार, निर्भयता, आत्मविश्वास आदि दैवी गुणों का युवाओं में विकास करना ही मूल उद्देश्य है इस संघ का |